डीएम व एसपी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण



बहराइच । जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र के साथ तहसील महसी क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर क्षेत्र अन्तर्गत स्थापित बाढ़ चैकियों, राहत केन्द्रों, बाढ़ शरणालयों एवं लंगर स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।


जिलाधिकारी श्री कुमार ने प्राथमिक विद्यालय शारदा सिंह पुरवा, गोलागंज में संचालित लंगर के निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता को परखा साथ ही तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी बाढ़ राहत केन्द्रों को पूरी क्षमता एवं मानक के अनुसार संचालित किये जाने तथा आवश्यकतानुसार प्रभावित क्षेत्र में नावों की व्यवस्था व ज़रूरतमन्द लोगों को प्लास्टिक का त्रिपाल उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बाढ़ क्षेत्रों में मेडिकल टीमों को सतर्क रखे जाने का भी निर्देश दिया।
गोलागंज के शारदा सिंह पुरवा स्थित बाढ़ राहत केन्द्र पर तैनात रोज़गार सेवक शिवकुमार की अनुपस्थिति का कड़ा संज्ञान लेते हुए निर्देश दिया कि सम्बन्धित को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया जाय। श्री कुमार ने तहसील प्रशासन को यह भी निर्देश दिया कि बाढ़ चैकियों, राहत केन्द्रों, बाढ़ शरणालयों एवं लंगर स्थलों से अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए इस माह के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए सेवा समाप्ति के सम्बन्ध में नोटिस भी जारी किया जाय।
बाढ़ राहत केन्द्र शारदा सिंह पुरवा के निरीक्षण के दौरान मौके पर पहुॅचे क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह ने जिलाधिकारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के संचालन तथा नावों की उपलब्धता आदि के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये।ं इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, उप जिलाधिकारी महसी एस.एन. त्रिपाठी, अधि.अभि. बाढ़ खण्ड शोभित कुशवाहा, तहसीलदार राजेश वर्मा व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व रणविजय सिंह मौजूद रहे।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *