लखनऊ डायवर्ट हुआ वाराणसी जा रहा विमान, ईंधन कम होने पर कराई गई लैंडिंग
भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6e 2452 को तेल कम होने के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा। विमान के पायलट-इन-कमांड द्वारा न्यूनतम डायवर्जन फ्यूल की सूचना दिए जाने के बाद लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया।
विमान शुक्रवार रात 9:10 बजे लखनऊ पहुंचा था। विमान में कुल 175 यात्री सवार थे। जिन्हें लखनऊ के होटल में ठहराया गया था। विमान संशोधित परिचालन योजना के अनुसार, उड़ान संख्या 6E2452 अब 6E9071 के रूप में आज सुबह 09:00 बजे लखनऊ से वाराणसी के लिए प्रस्थान हो गई।


