गडकरी का बड़ा ऐलान, बंगाल में एक लाख करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
कोलकाता केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पश्चिम बंगाल में संपर्क व्यवस्था में सुधार के लिए 35,000 करोड़ रुपये की लागत से क्रियान्वित परियोजनाओं के अतिरिक्त, एक लाख करोड़ रुपये की सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की बृहस्पतिवार को घोषणा की। गडकरी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की उपस्थिति में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र राज्य में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने और पड़ोसी राज्यों के साथ संपर्क व्यवस्था मजबूत करने वाली परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध है। शुभेंदु ने इन घोषणाओं का स्वागत किया और कहा कि परियोजनाओं के समय पर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार भूमि की व्यवस्था करने और मंजूरियों में तेजी लाने सहित हर संभव सहायता प्रदान करेगी।


