पंचायत चुनाव की तैयारियां जारी, जाने किसको कितना मिलेगा आरक्षण।

यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां जारी हैं। आगामी दो व तीन मार्च को पता चल जाएगा कि जिले में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत के किस पद पर किस आरक्षण या सामान्य श्रेणी का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। आरक्षण चार्ट तैयार करने में ब्लॉकों में समितियां लगी हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर आरक्षण के अनुसार संख्या का निर्धारण हो गया है।

हाथरस में सात विकास खण्ड में कुल 5781 ग्राम पंचायत सदस्य पद हैं। इनमें से 2080 पर महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगी। इन 2080 में से 563 पिछड़ी जाति से व 672 अनुसूचित जाति से चुनाव मैदान में उतर सकेंगी सदस्य के 845 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। विकास खण्डवार ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण का चार्ट तैयार है। ग्राम पंचायतों में जनसंख्या के आधार पर वार्डों में यह आरक्षण तैयार किया गया है। बनवारी सिंह, डीपीआरओ ने बताया कि सभी ब्लॉकों में आरक्षण चार्ट तैयार किया जा रहा है। शासन से प्राप्त निर्देशों के तहत आरक्षण प्रक्रिया का पूरा पालन किया जा रहा है। हम तय समय में जनपद के त्रिस्तरीय पंचायत के पदों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर देंगे। उसके बाद आपत्तियां ली जाएंगी।
कहां किसे मिला आरक्षण :

  • हाथरस ब्लॉक में 862 ग्राम पंचायत वार्ड हैं। इनमें अनुसूचित जाति के कुल पद 264, एससी महिला के लिए 112 पद, एससी के लिए 152 पद तय रहेंगे। पिछड़ी जाति के कुल 164 उम्मीदवार होंगे। इनमें महिलाओं के लिए 77 पद आरक्षित किए गए हैं। इस ब्लॉक में 124 सीट महिलाओं के लिए कुल 313 सदस्य पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। कुल 310 वार्ड अनारक्षित हैं।
  • मुरसान विकास खण्ड में 967 वार्ड हैं। एससी के लिए 147, एससी महिला 117, बीसी महिला 89, बीसी 107, महिला 147, कुल महिला 353 व अनारक्षित 360 सीट रहेंगी।
    विकास खण्ड सादाबाद में 752 वार्ड हैं। एससी के लिए 96, एससी महिला 72, बीसी महिला 79, बीसी 90, महिला 114, कुल महिला 265 व 301 सीटें अनारक्षित होंगी।
  • विकास खण्ड में सहपऊ में 641 वार्ड हैं। एससी के लिए 92, एससी महिला 75, बीसी महिला 62, बीसी 76, महिला 96, कुल महिला 233 व अनारक्षित सीट 240 रहेंगी।
Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *