मेरठ किसान पंचायत में बोली प्रियंका किसानों के लिए 100 दिन नही 100 सालो तक लड़ती रहूँगी।

“मुझमें जबतक है दम तबतक लडूंगी। इसके लिए चाहे 100 दिन हो या 100 साल हो।

भाई राहुल ने संसद में किसानों की मौत का मुद्दा उठाया लेकिन किसानों की मौत पर सभी मौन रहे। संसद में कोई सत्ता पक्ष का खड़ा नहीं हुआ। किसानों का अपमान किया गया। आंदोलनजीवी और परजीवी कहकर अपमान हुआ।

दिल्ली बॉर्डर की तरह गांव गांव आंदोलन कीजिए। जब जब आप संकट में होंगे कांग्रेस खड़ी होगी। दुख हो या सुख तब तब पहुंचेंगे। हम कर्जदार हैं आपके। आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है। जब तक मुझमें दम है तब तक आपके साथ लड़ूंगी। 100 दिन नहीं चाहे 100 साल हो जाएं”। – प्रियंका गांधी

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *