झांसी
झाँसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में एक खेत मे जब अफीम की खेती किये जाने की भनक पुलिस को लगी तो सबके कान खड़े हो गए। आनन फानन में पुलिस के अधिकारी, आबकारी व परेशान के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच की तो शिकायत सही पाई गई। शहर के बीचोबीच हो रही अफीम की खेती में हर हल्के पर सवाल खड़े कर दिए है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
खेतो में लहलहाती गेंहू और जौ की फसल के बीच अफीम की खेती।सुनकर लगता है जैसे किसी फिल्म का सीन हो। जी हां, ये सच है। गेंहू और जॉ की आड़ में अफीम की खेती की जा रही थी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के लहर गिर्द इलाके में ये गोरखधंधा न जाने कब से चल रहा था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां संतोष राजपूत और हरिओम राजपूत के खेत में गेहूं और जौ के बीच एक अलग तरह का पौधा लगा मिला। प्रथम दृष्टया यह पौधा अफीम का ही दिखाई दे रहा था
एसपी सिटी झाँसी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस के द्वारा संतोष और हरिओम से पूछा गया कि क्या उनके पास अफीम की खेती करने का कोई भी परमिट है या नहीं । जो कि अब तक नहीं दिखाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच गंभीरता से शुरू कर दी है। फिलहाल सीपरी बाजार पुलिस ने इस मामले को उजागर करके अनगिनत लोगों को नशे की गर्त में डूबने से बचा लिया है।
बाईट… विवेक त्रिपाठी- एसपी सिटी झांसी