पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एडीजी सुप्रतिम सरकार समेत 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

कोलकाता पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को पुलिस के शीर्ष स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपराध जांच विभाग  के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुप्रतिम सरकार सहित 28 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों और पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा  के पांच अधिकारियों का तबादला किया।

अधिसूचना के अनुसार, सुप्रतिम सरकार को एडीजी (दूरसंचार) नियुक्त किया गया है। सुधारात्मक सेवा के महानिदेशक रहे आईपीएस अधिकारी एन. आर. बाबू को सीआईडी के पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक (डीजी एवं आईजीपी) के पद पर नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार, अमित कुमार राठौड़ को त्रिपुरारी अथर्व के स्थान पर बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय का प्रभार सौंपा गया है। इस वर्ष अप्रैल में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने सुप्रतिम सरकार का कोलकाता पुलिस आयुक्त के पद से तबादला कर दिया था। अधिसूचना के अनुसार, उत्तर बंगाल के एडीजी के. जयरामन को आर्थिक अपराध निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया है।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *