कानपुर एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, 12 यात्री घायल; जूही आउटर के पास ट्रेन पर हुआ पथराव

कानपुर एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, 12 यात्री घायल; जूही आउटर के पास ट्रेन पर हुआ पथराव

जूही आउटर केबिन के पास मंगलवार रात कानपुर एक्सप्रेस में यात्री न घुस पाया तो उसने ट्रेन पर जमकर पत्थरबाजी की। इस दौरान करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

मौके पर पहुंची जीआरपी ने सभी को प्राथमिक उपचार दिया। इस मामले में एफआइआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। पत्थरबाज वहां से भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।