सपा का हल्लाबोल : भाजपा सरकार के खिलाफ तहसीलों में प्रदर्शन

लखनऊ सदर तहसील में सपा कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल।
लखनऊ सदर तहसील में सपा कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर हो रहे हैं। सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोमती नगर स्थित सदर तहसील में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सपा का हल्लाबोल युवा कार्यकर्ताओं की सहभागिता का गवाह बना।

प्रदेशव्यापी रहा सपा का हल्लाबोल

समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सपा नेता पूजा शुक्ला के नेतृत्व में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, कानून व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। सपा का हल्लाबोल प्रदेशव्यापी रहा। उत्तर प्रदेश के सभी तहसीलों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

लखनऊ में सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, सदर, बक्शी का तालाब तहसीलों में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसीलों में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रही। सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई हालांकि काफी हंगामे के बाद स्थिति को पुलिस ने संभाला।   

योगी सरकार के खलाफ सपा का हल्लाबोल की प्रदेश में दिन पर चर्चा रही।
योगी सरकार के खलाफ सपा का हल्लाबोल की प्रदेश में दिन पर चर्चा रही।

प्रदेश में ध्‍वस्‍त हो चुकी है कानून व्यवस्था : गोमती यादव


लखनऊ। समाजवादी पार्टी विधानसभा बख़्शी का तालाब ने पूर्व विधायक गोमती यादव के नेतृत्व में सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी डॉ संतोष कुमार को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर गोमती यादव ने कहा कि आम जनमानस इस कोरोना काल मे अत्यधिक परेशान और बेहाल है। ये सरकार न तो स्कूल फीस माफ कर रही है, न तो बिजली बिल में कोई रियायत दे रही है।

उन्होंने कहा कि आये दिन प्रदेश में हत्याएं बलात्कार हो रहे है। कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है। सूबे में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, और बेरोजगारी तो सभी आंकड़े पार कर चुकी है।करोड़ो रूपये स्वीकृति के बाद भी बख़्शी का तालाब विधान सभा की सड़कें और प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त नही हो सकी हैं, राजकीय इण्टर कॉलेज सैरपुर अभी तक शुरू नही हो पाया है।

सरकार की नींद उड़ा देगा सपा का हल्लाबोल

गोमती यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग निरंतर इन समस्याओं को उठाते चले आ रहे हैं। किंतु अभी तक इनका निराकरण नही हो पाया है। सपा का हल्लाबोल सरकार की नींद उड़ा देगा।

इस अवसर पर विदेश पाल यादव विधान सभा अध्यक्ष, शैलेन्द्र सिंह पूर्व विधान सभा अध्यक्ष, मो. अकील खान, सुनील भदौरिया, प्रेमलता यादव, नगर पंचायत महोना के चेयरमैन एन. इशरत बेग, राम किशोर यादव, शहजाद अहमद, अजय रावत, बालकराम रावत समेत तमाम कार्यकर्ता नेता उपस्थित रहे।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *