पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ बूथ स्तर पर झण्डा लगाओ कार्यक्रम

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी के दिशा निर्देशन के अनुसार मलिहाबाद विधानसभा में पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्तओं के साथ आज कसमंडी कलां सेक्टर में बूथ स्तर पर झण्डा लगाओ कार्यक्रम चलाया गया ।

कार्यक्रम के दौरान कसमंडी कलां , हफिस खेड़ा, बहेलिया,मऊ , सिरगामऊ, मीठे नगर, आदि। कई गांवों में जाकर झण्डा लगाकर समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील की गई । कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता और ससपन के पूर्व प्रधान अवधेश सिंह, पन्नालाल रावत सदस्य जिला पंचायत, जनाब निहाल अहमद, जनाब लुकमान अली मंसूरी, हेमराज यादव बहेलिया, रविंद्र यादव पूर्व प्रधान मीठे नगर, जनाब चांद भाई, महादेव रावत पूर्व प्रधान राजेश रावत,चमन लाल रावत , बाबू लाल यादव हाफिस खेड़ा, गंगू यादव, राजवीर यादव, प्यारे लाल रावत मास्टर सिरगा मऊ, अर्जुन रावत , रिंकू सिंह माल, अरविंद मौर्या, अनिल रावत, आजाद बीडीसी , छंगा लाल रावत,आदि लोग उपस्थित रहे ।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *