Priyanka Chopra का ये पोज देखकर फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स ।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो के चलते खूब सुर्खियां बटोरतीं हैं। हलांकि कई बार उन्हें अपनी तस्वीरों के चलते ट्रोल भी होना पड़ता है। इसी बीच प्रियंका की एक और तस्वीर सुर्खियों में आ गई है। इस तस्वीर में देसी गर्ल का दिलकश अंदाज देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। इसके साथ ही उनकी तस्वीर कई लोगों ने तस्वीर में नजर आ रहे प्रियंका के पैरों के लेकर भी कमेंट किए हैं।
फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- ‘सूरज की रोशनी आज कल कुछ अलग ही तरह से असर कर रही है।’

एक्ट्रेस की इस तस्वीर को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। वहीं इस पर फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हर कोई उनकी इस खूबसूरत तस्वीर की तारीफें करता दिखाई दे रहा है। फैंस के साथ-साथ प्रियंका के इस पोस्ट पर कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट किए हैं। कई फैंस उन्हें हॉट बोल रहे हैं तो कई दिल के इमोजी बना कर कमेंट कर रहे हैं। वहीं तस्वीर में प्रियंका के पैरों को देखकर कई फैंस ने उनकी तारीफ की है। एक फैन ने लिखा- ‘उनके पैरों को देखो, क्या पोज है’। दूसरे फैन ने लिखा- ‘मैंने ये ट्राई किया था, गिर गई और फ्रेक्चर हो गया। आप कूल हो जो ये कर पा रही हो।’

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *