प्रियंका गांधी के पदयात्रा में शामिल हुई कई बड़ी हस्तिया, अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस

लखनऊ: अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कांग्रेस ने निकाला महिला मार्च। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की अगुवाई में मंगलवार को लखनऊ के 1090 चौराहे से “लड़की हूं लड़ सकती हूं” के थीम पर पैदल मार्च निकाला गया। प्रियंका गांधी के महिला मार्च मे शामिल होने पर हजारों महिलाएं का उत्साह देखने लायक था। अलग-अलग जनपदों से आई हजारो महिलाओ ने भी इस मार्च में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

प्रियंका गाँधी का काफिला करीब एक किलोमीटर लंबा था। इस बीच कई बार सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए कांग्रेस महासचिव महिलाओं के बीच पहुंची। इस काफिले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई आला नेता मार्च में मौजूद रहे। प्रियंका का यह मार्च 1090 से शुरू होकर सिकंदरबाग चौराहे पर खत्म हुआ।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *