कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन।

लखनऊ,प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव का 66 वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया,

इसी क्रम में आज राजधानी के शनिदेव मंदिर स्थित देवरहा घाट पर एडवोकेट विनोद पाण्डेय ने विधिवत पूजा पाठ करके शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन मनाया, इस अवसर पर भण्डारें का भी आयोजन किया गया।

जन्मदिन के अवसर पर शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हैं, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उनका जन्मदिन शान्ति व सद्भाव के साथ मनाये,

वहीं एडवोकेट विनोद पाण्डेय ने कहा कि वह शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन पिछले कई वर्षो से धूमधाम से मनाते चले आ रहे हैं, इस अवसर पर विविधत पूजा पाठ के बाद केक काटकर खुशियां मनाते हैं ।

वहीं गीता पाठ का भी आयोजन किया जाता है, और उपस्थित सभी भक्तों को यर्थाथ गीता की प्रति भी दी जाती है।

उन्होंने बताया कि उनके जन्मदिन पर शनिदेव मंदिर पर भव्य भण्डारे का भी आयोजन किया जाता हैं।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *