डॉ दिलीप अग्निहोत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विशेष रूप से निर्मित कोविड़ अस्पताल और कम्युनिटी किचेन का निरीक्षण किया। इसके माध्यम से योगी ने प्रदेश की जनता व प्रसाशन दोनों को बड़ा सन्देश दिया है। जनता के लिए उनका सन्देश है कि सरकार सुविधाएं देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। प्रशासन को भी उंन्होने मुस्तैदी का सन्देश दिया है। मुख्यमंत्री सभी व्यवस्थाओं की स्वयं निगरानी कर रहे है। इसके लिए वह दिन रात मेहनत कर रहे है।
कोरोना पीड़ितों के इलाज, जरूरतमंदों को भोजन और बाहर से आ रहे लोगो को गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए है। इतना ही नहीं जिला प्रशासन से लेकर ग्राम प्रधानों तक से वह फीडबैक ले रहे है, और व्यवस्था के संबन्ध में निर्देश दे रहे है। लखनऊ में स्थापित कोरोना इलाज के विशेष कोविड़ अस्पताल और कम्युनिटी किचेन का उंन्होने स्वयं निरीक्षण किया। इसके माध्यम से उंन्होने प्रदेश की पूरी सरकारी मशीनरी को बड़ा सन्देश दिया है।
योगी आदित्यनाथ द्वारा बनाई गई कार्ययोजना पर अमल की जिम्मेदारी तय की गई है। योगी नेएसजी पीजीआई लखनऊ में स्थापित राजधानी कोविड अस्पताल नाम से बने एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वहां के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। यहां के संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की।
अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मरीजों के निर्धारित क्वारेंटाइन व चिकित्सा कर्मियों के लिए जीरो प्रतिशत इंफेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कोविड हास्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप समस्त आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इसमें दो सौ दस अत्याधुनिक बेड्स की सुविधा है। इसमें अस्सी वेंटिलेटरयुक्त बेड्स का प्राविधान किया गया है। संस्थान मेंचिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ सहित तीन सौ चिकित्सा कर्मियों की व्यवस्था है।
इस संस्थान में कोरोना वायरस कोविड के गम्भीर रोगियों का इलाज किया जाएगा। योगी ने महानगर स्थित कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया। यह लाॅक डाउन से प्रभावित गरीब और कमजोर वर्गाें को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन द्वारा संचालित किया जा रहा है। सभी कम्युनिटी किचन में आज साठ हजार लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है।