कठिन परिश्रम व त्याग से हासिल की डॉ की उपाधि।

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या में आयोजित 22वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की उपस्थिति में आजमगढ़ के एक छोटे से गाँव सरायपुल निवासी रामसिंह यादव को डॉक्टर ऑफ फिलॉसाफी इन एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स की उपाधि से नवाजा गया है। रामसिंह ‘इकोनॉमिक्स ऑफ एग्जिस्टिंग मार्केटिंग चैनल्स, मार्केटिंग लीकेजेज एंड एफिशिएंसी ऑफ सीरिअल्स एंड ऑयलसीड्स इन आजमगढ़ डिस्ट्रिक्ट ऑफ ईस्टर्न यू.पी.’ विषय पर सन 2017 से शोध कार्य मे जुटे थे।

डॉ. रामसिंह यादव ने अपना शोध डॉ. आर.आर. कुशवाहा के निर्देशन में सम्पन्न किया है। रामसिंह यादव ने बताया पीएचडी उपाधि प्राप्त करने का यह सफर संघर्षो से भरा रहा। रामसिंह यादव के पिता जौनपुर में पी.डब्ल्यू.डी. विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात हैं और माता आशा देवी गृहणी है। 3 भाइयों व 1 बहन में रामसिंह के बड़े भाई जयसिंह यादव इंजीनियर व छोटे भाई रायसिंह यादव एम.एस.सी. बायोलॉजी , बहन विजयलक्ष्मी.बीएड में अध्ययनरत हैं। डॉ. रामसिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया जिनके कठिन परिश्रम व त्याग से ये उपलब्धि हासिल हो सकी।
डॉ. रामसिंह यादव विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक न्याय एवं कृषि छात्रों के हितों के मुद्दे भी लगातार उठाते रहे हैं। वर्तमान में डॉ. रामसिंह यादव एस.पी. एन. कृषि महाविद्यालय राजस्थान में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। रामसिंह यादव को इस उपाधि से नवाजे जाने पर आजमगढ़ निवासी भूतपूर्व छात्र विश्वविद्यालय डॉ0 संदीप यादव ने बधाई दिया।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *