यूपी पंचायत चुनाव में इस बार महिलाओं का दबदबा ।

यूपी पंचायत चुनाव : 1214 पंचायतों में 226 सीटों पर महिलाओं का रहेगा दबदबा, जानिए सूची जारी होते ही किस-किस को लगा झटका।

बहुप्रतीक्षित पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची मंगलवार रात सवा दस बजे जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूची को लेकर रात से ही सोशल मीडिया पर घमासान शुरू हो गया है। प्रसपा और समाजवादी पार्टी की ओर से सूची में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। हालांकि जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम मार्कण्डेय शाही ने कहा कि सूची पूरी पारदर्शिता के साथ जारी की गई है। आने वाली आपत्तियों को भी गंभीरता से लिया।
यह है आरक्षण की तस्वीर
जिले की 1214 पंचायतों में प्रधान पदों के 519 पंचायतों को आरक्षित कर दिया गया है। महिलाओं के लिए 226 सीटें रिजर्व होंगी। 71 पंचायतों अनूसूचित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं और 127 पंचायतें अनूसूचित वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। 112 पंचायतों को अन्य पिछडा वर्ग की महिलाओं के लिए सीटें तय की गई हैं। वहीं 209 पंचायतों को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। 226 पंचायतों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए 469 पंचायतें तय कर दी गई हैं।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *