संसद में हंगामा करने वाला एक युवक लखनऊ का निकलाजानकारी मिलते ही युवक के घर पहुंची पुलिस

लखनऊ । संसद पर हमले की बरसी के दिन ही वहां सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो शख्स नीचे कूद गए। सांसदों ने दोनों शख्स को घेर लिया। लोकसभा की सुरक्षा में लगे मार्शल भी तुरंत दौड़कर आए और दोनों को पकड़ लिया।

पकड़े गए दो युवकों में एक युवक सागर शर्मा लखनऊ का रहने वाला है। इसका परिवार आलमबाग के रामनगर में किराये के कमरे में रहता है। जानकारी मिलते ही पुलिस सागर शर्मा के घर पहुंचकर पूछताछ शुरू कर दी है।

युवक के पास से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान सागर शर्मा पुत्र रोशन लाल शर्मा निवासी रामनगर आलमबाग के रूप में हुई। मामला प्रकाश में आने के बाद मानकनगर की पुलिस उसके घर पहुंची। सागर शर्मा के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि तीन दिन पहले वह दिल्ली में धरना प्रदर्शन में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। सागर शर्मा कक्षा नौ तक की पढ़ाई की है। पिता रोशन लाल शर्मा कारपेंटर हैं। सागर शर्मा दो महीने पहले बेंगलुरू से आया था। सागर का परिवार आलमनगर में किराये पर रह गया है। इसके अलावा परिवार वाले कुछ बता नहीं पा रहे है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज मानकनगर ने बताया कि सागर शर्मा लखनऊ में ई रिक्शा चलाता है। दिल्ली में धरना प्रदर्शन में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। इसके अलावा परिवार वाले कुछ  नहीं बता पा रहे है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। 

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *