संगोष्ठी को संबोधित करते कांग्रेसी नेता व पूर्व एमएलसी हरी बाजपेयी।


महोली (सीतापुर)। शुक्रवार को इलाके के पिपरावां न्याय पंचायत में कांग्रेस के संगठन श्रजन अभियान के तहत मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेयी तथा ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने बैठक कर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें संगठन श्रजन अभियान के उद्देश्य से पंचायती राज की तमाम व्यवस्थाओं को लागू किए जाने के बारे में विस्तार से बताया गया और किसान आंदोलन पर भी अपने विचार रखे गये। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुधीर पांडे ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने की बात कही। वहीं जिले के पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेई ने बैठक में कहा कि आज संक्रांति के दिन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है जो सिद्धांतों पर बनी है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस 125 सालों से जनता के लिए संघर्ष कर रही है। देश को आगे बढ़ाने के लिए हमारे कांग्रेस के नेता हंसते.हंसते शहीद हो गये। जिनमें महात्मा गांधी ऐसे नेताओं ने देश और संसार को दिशा दी। दुनिया में उनका नाम सम्मान से लिया जाता है। सभी वर्गो को लेकर चल रहे गाांधी जी को गोली मारकर शहीद कर दिया गया। इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। राजा महाराजाओं की जमीन सीलिंग में लेकर जनता को समर्पित कर गरीबी हटाओ का नारा दिया उनको भी गोलियों से भून दिया गया। राजीव गांधी ने सभी वर्गों के लोगों को ग्राम सभाओं जिलापंचायतों और दूसरी शाखाओं में बैठने का स्थान दिया। पंचायती राज की तमाम व्यवस्थाएं लागू की। अंततरू उन्हें बम से उड़ा दिया गया। कांग्रेस ने बलिदान दिया है वहीं एक ऐसी पार्टी है जिसने देश को आगे बढ़ाया है। हम कांग्रेस पार्टी के सिपाही पूरी ताकत के साथ कार्य कर्ताओं की प्रत्येक समस्या के लिए उनके साथ खड़े हैं। संगठन सर्जन अभियान के तहत मजबूती प्रदान कर कांग्रेस को आगे बढ़ाना है। इस वक्त भाजपा सरकार में थाना और तहसील सत्ताारूढ़ दल के कार्यालय बन गए हैं। किसान आंदोलन और तमाम घटनायें इसका जीता जागता उदाहरण है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामाश्रय अवस्थी, सतीश अग्निहोत्री, श्याम सुंदर शुक्ला, मुनुआ सिंह, मनोज वर्मा, रमेश मौर्य, भोजपाल वर्मा, डॉ जमाल, सुरेश कुमार, रामसनेही, अनूप मिश्रा, नीलेंद्र, राम नरेश, दिवाकर, अशोक शर्मा, कृष्ण कुमार, दयाशंकर, राम बहादुर सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *