सेंसेक्स 937 अंक फिसलकर 47,410 पर बंद, BSE का मार्केट कैप एक दिन में ही 2.6 लाख करोड़ रुपए गिरा

Sensex suffers worst single-day fall - Telegraph India

बजट से पहले बाजार लगातार चौथे दिन भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। BSE का सेंसेक्स बुधवार को 937.66 अंक नीचे, 47,409.93 पर बंद हुआ। इसमें इंडसइंड बैंक और टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा 4-4% की गिरावट के साथ बंद हुए। ओवरऑल मार्केट की गिरावट में बैंकिंग और मेटल शेयर आगे रहे। इससे पहले बाजार में लगातार चार दिन गिरावट पिछले साल सितंबर में देखने को मिली थी।

बाजार में बड़ी गिरावट की वजह

  • दुनियाभर के बाजारों में सुस्त कारोबार हुआ। दोपहर बाद खुला यूरोपियन मार्केट भी सपाट कारोबार कर रहा है।
  • केंद्रीय बजट एक फरवरी के पेश होगा। इससे पहले निवेशक नर्वस हैं। माना जा रहा है कि बजट बाजार के लिए अच्छा नहीं होगा।
  • इससे पहले बाजार में लगातार तेजी थी। बजट से पहले निवेशक ऊंचे भाव शेयर बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।
  • रिलायंस, TCS, HDFC बैंक, बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट रही। इसका असर इंडेक्स पर भी दिखा।

60% शेयरों में गिरावट

BSE पर 3,063 शेयरों में कारोबार हुआ। 1,073 शेयरों में बढ़त और 1,840 में गिरावट रही। यानी 60% शेयरों में गिरावट आई है। चौतरफा गिरावट के चलते एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट 2.6 लाख करोड़ रुपए घटकर 189.59 लाख करोड़ रुपए रह गया है।

निफ्टी 14 हजार के नीचे बंद

NSE का निफ्टी भी 271.40 अंक नीचे 13,967.50 पर आ गया। इंडेक्स 17 कारोबारी सत्रों के बाद पहली बार 14 हजार के स्तर से नीचे आया। टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाइटन और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 4-4% से ज्यादा की गिरावट रही। इसी तरह हिंडाल्को के शेयर में भी 3.97% की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, विप्रो और SBI लाइफ के शेयरों में 2-2% से ज्यादा की बढ़त रही।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *